UP : हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना का हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, अपर महाधिवक्ता से जवाब तलब

[ad_1]

The High Court took suo moto cognizance of the incident of lathicharge on advocates in Hapur

इलाहाबाद हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिशन के अध्यक्ष अशोक सिंह की पहल पर मुख्य न्यायाधीश ने हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना का स्वत: संज्ञान ले लिया है। दोपहर ढाई बजे हुई बहस में अपर महाधिवक्ता को निशब्द हो गए। कोर्ट में फिर चार बजे बहस होगी। हाईकोर्ट ने चार बजे जवाब के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है। 

क्या था मामला

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ता सोमवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं। इससे वादकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके पहले भी शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर थे। लगातार कई दिनों से कोर्ट का कामकाज ठप है। लाठीचार्ज मामले में वकीलों के खिलाफ एकतरफा मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि वकीं की ओर से दी गई तहरीर पर किसी तरह की अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे वकील काफी आक्रोशित हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के साथ ही कचहरी के भी वकील न्यायिक कार्य से विरत हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *