[ad_1]

शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले एजेंट को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान ने वाट्सएप और फेसबुक के जरिए भारतीय सेना की कई अहम जानकारियां आईएसआई को लीक की।
यूपी एटीएस के अनुसार, सूचना प्राप्त हो रही थी कि आईएसआई के द्वारा भारत के कुछ लोगों को लालच देकर भारतीय सेना की गोपनीय सूचनओं एवं उनके परिचालन की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं। जांच में पाया गया कि शैलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से भारतीय सेना की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा की।
ये भी पढ़ें – राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें
ये भी पढ़ें – अयोध्या: राम वनगमन पथ के 290 स्थानों पर लगेंगे श्रीराम स्तंभ, क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिख जाएगी पूरी गाथा
आरोपी शैलेश ने लगभग आठ महीने भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश में एक अस्थाई श्रमिक के रूप में काम किया है जिसके कारण उसके पास सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। वह वर्तमान में सेना के किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है फिर भी उसने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को सेना में कार्यरत बताया है।
यूपीएटीएस ने बताया कि शैलेश सबसे पहले हरलीन कौर नाम की फेसबुक आईडी के संपर्क में आया। इसके बाद एक अन्य आईएसआई हैंडलर प्रीति से बातें करने लगा। सेना की फोटो और वीडियो के बदले उसे अप्रैल में फोन पे पर 2000 रुपये भी प्राप्त हुए। इसके बाद कई बार वह सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आईएसआई हैंडलर प्रीति और हरलीन कौर को देता रहा और उसे रुपये प्राप्त होते रहे।
आईएसआई इन जानकारियों का प्रयोग भारत के खिलाफ, भारत के लोकतंत्र को प्रभावित करने और देश को अस्थिर करने के लिए करता है।
[ad_2]
Source link