UP Board: अलीगढ़ में 151 केंद्रों पर 106340 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात

[ad_1]

106340 candidates will appear for UP board exam at 151 centers in Aligarh

यूपी बोर्ड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी बोर्ड परीक्षा दो दिन बाद शुरू हो रही है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो और सुचिता बनी रहे। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। किसी जमाने में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए बदनाम रही अतरौली तहसील पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। अलीगढ़ जिले में सेक्टर व स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिनकी निगरानी में ये परीक्षा होगी। 

22 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। जिले में में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 106340 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। डीएम स्तर से सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स बनाए गए हैं। सभी को सीसीटीवी पर विशेष फोकस रखने को कहा गया है। परीक्षा केंद्र के हर सीसीटीवी की मॉनीटरिंग जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से होगी। जहां अलग से निगरानी की व्यवस्था होगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सीधे परीक्षा केंद्र पर कार्रवाई होगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को सीधे जिम्मेदार माना जाएगा। मजिस्ट्रेट को दो दिन में केंद्रों की भौगोलिक स्थिति समझने और रास्ते आदि से बारीकी से परिचित होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दिनों में वहां तक पहुंचने में ज्यादा समय न लगे।

ये है जिले का आंकड़ा

  • 77 वित्तविहीन, 62 वित्तपोषित और 12 राजकीय कॉलेज परीक्षा केंद्र
  • जिले में कुल 151 कॉलेज बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
  • 54570 हाईस्कूल और 51770 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी
  • कुल परीक्षार्थी 106340, जिसमें 64227 छात्र और 42074 छात्राएं
  • 49 संवेदनशील और 12 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र

 

परीक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रश्न पत्र आ चुके हैं। उन्हें सुरक्षित रखवाया गया है।-सर्वदानंद, डीआईओएस।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *