UP board result: हाईस्कूल में अधिवक्ता लिपिक की बेटी व टीवी मैकेनिक के पुत्र ने मिर्जापुर का नाम किया रोशन

[ad_1]

UP board result Advocate clerk's daughter and TV mechanic's son brought laurels to Mirzapur in high school

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में बालिका रोशनी दुबे प्रदेश में 9वें स्थान पर रही तो इंटरमीडिएट में बालक गौरव दूबे प्रथम स्थान पर रहे।

हाईस्कूल में जिले के परसबंधा स्थित केवलपत्ती बौनाथ माध्यमिक विद्यालय की दसवीं की छात्रा रोशनी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोशनी ने न सिर्फ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि उसने प्रदेश के टॉप टेन में नौ स्थान भी हासिल किया। रोशनी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में से 580 अंक हासिल किया।

यह भी पढ़ें- UP Board top 10 list: यूपी के टॉप 10 में जौनपुर के बच्चों ने फहराया परचम, सात बेटियां भी लिस्ट में शामिल

उसने 96. 67 प्रतिशत अंक हासिल किया। रोशनी की बहन सुहानी यादव ने भी पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आरपीवाई इंटर कॉलेज कोलाही बजहां की आयुषी यादव व एसडब्लू जटाधारी मेमोरियल इंटर कालेज आही जमुआ की खुशी यादव रही। उन्होंने 600 में से 579 अंक अर्थात 96. 50 प्रतिशत अंक हासिल किया। तीसरे स्थान पर पर भी श्रीमती देवकली इंटर कालेज जमालपुर के छात्र नीतीश कुमार मौर्य रहे व केवलपत्ती बौनाथ माध्यमिक विद्यालय, परसबंधा के आज्ञा सिंह रहे। उन्होंने 600 में से 578 अंक हासिल किया। उनके अंकों का प्रतिशत 96.33 रहा।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट में मिश्रीलाल इंटर कालेज मवैया के गौरव दुबे जिले में प्रथम स्थान पर रहे। उन्होंने 500 में से 475 अंक हासिल किया। उनके अंकों का प्रतिशत 95 रहा। दूसरे स्थान पर एसकेएसडी बालिका इंटर कालेज मवैया की प्रियंका पांडेय रही। उन्होंने 500 में से 474 अंक हासिल किया। उनके अंकोंं का प्रतिशत 94.80 रहा। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर सीडीएस इंटर कालेज भटेवरा की खुशी रही। उन्होंने 500 में से 471 अंक हासिल किया। उनके अंकों का प्रतिशत 94.20 रहा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *