[ad_1]
अपने शताब्दी वर्ष में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को समय से पहले ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया। यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 फीसदी और इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखरी महोबा के शुभ चपरा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ यूपी टॉप किया है।
हाईस्कूल में 89.78 फीसदी और इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है। एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार की दोपहर प्रयागराज में 1:30 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने घोषित किया। बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने के साथ ही उन्होंने टॉपर्स को बधाई भी दी। इस बार हाईस्कूल में कुल 1316487 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जबकि, इंटरमीडिएट में 2769258 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
हाईस्कूल में बेटियां इस बार भी आगे रही हैं। हाईस्कूल में 93.34 प्रतिशत छात्राओं ने और 86.64 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है। इसी तरह इंटर मीडिएट में भी सर्वाधिक 89 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि, 69.34 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा।
हाईस्कूल की मेरिट में आर्य भट्ट विद्या मंदिर एचएस मंगलापर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय एवं कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या की मिशकत नूर संयुक्त रूप से दूसरा और बीकेजीएस इंटर कॉलेज परखम मथुरा के कृष्ण झा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसालपुर पीलीभीत के अर्पित गंगवार एवं राज मोंटेसर इंटर कॉलेज सेमारी सुल्तानपुर की श्रेयाशी सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर बिसालपुर पीलीभीत के सौरभ गंगवार एवं सीएच एस सिंह इंटर कॉलेज जसवंत नगर इटावा की अनामिका संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एसबीएम इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम फतेहपुर के प्रियांशु उपाध्याय, एसएस इंटर कॉलेज मुस्तफापुर हुसैनगंज फतेहपुर की खुशी एवं एसपीआर इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर की सुप्रिया को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
टॉप टेन मेरिट में 432 मेधावी शामिल
यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव के अनुसार हाईस्कूल की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 179 मेधावियों और इंटर की टॉप टेन मेरिट में 253 मेधावियों ने जगह बनाई है। कुल 432 मेधावी टॉप टेन में शामिल हैं।
बेटियों ने फिर बाजी मारीइस बार भी यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.64 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.34 फीसदी और इंटरमीडिएट में बालकों को उत्तीर्ण प्रतिशत 69.34 एवं बालिकाओं को उत्तीर्ण प्रतिशत 83 फीसदी रहा।
सबसे कम समय में रिजल्ट देकर बनाया रिकार्ड
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने 100 वर्षों के इतिहास में नया इतिहास बनाया। बोर्ड ने समय से परीक्षा और मूल्यांकन कार्य कराते हुए 100 वर्षों के इतिहास में सबसे पहले 25 अप्रैल को परिणाम घोषित किया।
हाईस्कूल का परिणाम सुधरा, इंटर का बिगड़ायूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की परीक्षा की तुलना में हाईस्कूल परीक्षा 2023 का परिणाम तो सुधरा, लेकिन इंटर का बिगड़ गया। हाईस्कूल में इस वर्ष परीक्षार्थियाें के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.60 फीसदी की वृद्धि हुई है। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 1.39 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 1.56 फीसदी बढ़ा है। वहीं, इंटर में परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत का ग्राफ 9.81 फीसदी गिरा है। बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 11.87 एवं बालिकाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 7.15 फीसदी की कमी आई है। हालांकि, ससम्मान प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षा के प्रतिशत में 2.73 फीसदी की वृद्धि हुई है, लेकिन प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 5.32 फीसदी की कमी भी आई है।
टॉप थ्री मेरिट में शामिल मेधावियों के प्राप्तांक
हाईस्कूल
प्रियांशी सोनी – 590/600
कुशाग्र पांडेय – 587/600
मिशकत नूर – 587/600
कृष्णा झा – 586/600
अर्पित गंगवार – 586/600
श्रेयांशी सिंह – 586/600
इंटरमीडिएट
शुभ छपरा – 489/500
सौरभ गंगवार – 486/500
अनामिका – 486/500
प्रियांशु उपाध्याय – 485/500
खुशी – 485/500
सुप्रिया – 485/500
[ad_2]
Source link