UP Board Result 2023 LIVE Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर यह है बड़ा अपडेट

[ad_1]

09:34 PM, 05-Apr-2023

यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?: प्रयोगात्मक परीक्षा में एक और मौका दिया गया

यूपी बोर्ड में इंटर मीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके परीक्षार्थियों की पांच व छह अप्रैल को परीक्षा होगी। इसके बाद उन्हें कोई अवसर नहीं मिलेगा। प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से पांच फरवरी तक हुई थी। छूटे परीक्षार्थियों के लिए 11 व 12 फरवरी को परीक्षा कराई गई थी। हालांकि, विभिन्न जिलों से प्रधानाचार्यों ने बोर्ड को सूचना भेजी कि अभी भी कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई है। ऐसे में उन्हें एक और मौका दिया गया है।

09:01 PM, 05-Apr-2023

UP Board 1Oth and 12th Result Kab Aayega

उत्तर प्रदेश माध्यिमक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के रिजल्ट को लेकर प्रायोगिक परीक्षाओं के खत्म होने के बाद कोई तारीख की घोषणा की जा सकती है। 58 लाख परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को परिणाम जारी होने का इंतजार है। 

08:12 PM, 05-Apr-2023

UPMSP Result Live UP Board Result 2023 Date

फिलहाल, यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू की गईं हैं। इसलिए बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने में समय लगना है। क्योंकि प्रायोगिक परीक्षाओं के बाद इनका मूल्यांकन भी होगा। फिर इनके अंक लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के अंक में जोड़े जाएंगे। तब कहीं जाकर रिजल्ट तैयार होगा।     

07:41 PM, 05-Apr-2023

UP Board Result आज नहीं जारी होंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

हालांकि, यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर वायरल दावों का खंडन करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने स्पष्ट किया कि पांच अप्रैल को हाई स्कूल व इंटर मीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा नहीं की जा रही है। जिस किसी भी व्यक्ति के द्वारा भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

06:41 PM, 05-Apr-2023

UPMSP UP Board Result 2023 चल रहा कयासबाजी का दौर

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर लगातार कयासबाजी का दौर चल रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

05:30 PM, 05-Apr-2023

10th result 2023 up board

बोर्ड परीक्षा के सुगम संचालन के लिए यूपीएमएसपी की ओर से आठ हजार 656  परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 14 एवं हाई स्कूल की परीक्षाएं 12 दिन चलीं। हाई स्कूल में 31 लाख 16 हजार 487 एवं इंटर में 27 लाख 69 हजार 258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यानी इस साल कुल 58 लाख 85 हजार 745 पंजीकरण कराया था। 

04:17 PM, 05-Apr-2023

upresults nic in 2023

यूपी बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। परिणाम अप्रैल 2023 के अंत सप्ताह तक आने की उम्मीद है। वर्तमान में, मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और छात्र परिणाम की औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में सूचना निकाली जा सकती है।

03:40 PM, 05-Apr-2023

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर परीक्षा के मूल्यांकन में इस बार कई बदलाव किए गए थे। शासन ने मूल्यांकन से नदारद रहने वाले परीक्षकों पर शिकंजा कसने की बात कही थी। परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सुंदर लिखावट पर अभ्यर्थियों को एक अंक अतिरिक्त दिया जाए। इसका उल्लेख परीक्षक उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर करेंगे और प्राप्तांक में उन्हें गुड हैंड राइटिंग यानी जीएचडब्लू लिखते हुए एक अंक प्रदान करेंगे।

03:25 PM, 05-Apr-2023

UPMSP Result 2023

हाई स्कूल के परीक्षक को अधिकतम 50 उत्तर पुस्तिका तथा इंटर के परीक्षा को अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिका जांचने को दी गई थी। मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे निर्धारित किया गया था। इस दौरान किसी भी परीक्षक को शाम पांच बजे से पहले मूल्यांकन केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं थी।

03:09 PM, 05-Apr-2023

UP Board Result Kab Aayega

यूपी एमएसपी की योजना के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पूरा कर लिया गया है। नियमानुसार, परीक्षा समाप्ति के 40 दिनों के अंदर परिणाम आ सकता है। 

 

02:25 PM, 05-Apr-2023

UP 12th Result 2023

बता दें कि सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड सचिव के माध्यम से जारी एक पत्र चर्चा का विषय बना रहा, जिसमें सूचित किया गया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा 5 अप्रैल को होगी। वहीं पत्र में सचिव के हस्ताक्षर भी हैं। बोर्ड ने इस पत्र को फर्जी बताया है।

 

02:04 PM, 05-Apr-2023

UP Board Result Latest News in Hindi

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने 5 अप्रैल को हाई स्कूल व इंटर मीडिएट के परीक्षा परिणामों के घोषित होने वाली सूचना का खंडन किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि इस तरह की किसी प्रकार की सूचना का बोर्ड खंडन करता है। जिस किसी भी व्यक्ति के द्वारा भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

01:27 PM, 05-Apr-2023

UP 10th Result 2023

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों ने पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन किया है। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिव एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों ने मूल्यांकन में तेजी बरती जिससे कार्य को निर्धारित समय से पहले खत्म किया गया।

01:06 PM, 05-Apr-2023

UPMSP Result 2023

हाई स्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन को 89,698 एवं इंटर के लिए 54,235 समेत कुल 1,43,933 परीक्षक लगाए गए थे।

11:59 AM, 05-Apr-2023

UP Board Result 2023

हाईस्कूल एवं इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था परीक्षकों की तत्परता से यह कार्य एक दिन पहले पूरा करा लिया गया। गौरतलब है कि इस बार बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *