[ad_1]

सत्र के पहले दिन का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
आज यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन है। 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
विधानमंडल के सभी सदस्यों को सदन में सारगर्भित चर्चा कर समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग देना चाहिए। सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को सदन के पटल पर रखने और प्रदेश सरकार का ध्यान उन मुद्दों की ओर आकर्षित करने का अवसर मिलेगा।
इसके पहले, सोमवार को सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और और कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह सफल है।
[ad_2]
Source link