UP Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का एलान, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजभवन का होगा घेराव

[ad_1]

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अन्याय और अत्याचार का ग्राफ बढ़ा है। देश भर में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सोई हुई है। जनता के पैसे को सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लुटा रही है। सरकार के संरक्षण में विश्वविद्यालयों में बैठे कुलपति भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – शिवपाल सिंह यादव बोले, आलू खरीदने के लिए सरकारी समर्थन मूल्य नाकाफी, कम से कम लागत तो दें

ये भी पढ़ें – कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ वारंट जारी, सुनवाई 20 मार्च को

उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी और जनविरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए आगामी 13 मार्च को राजभवन का घेराव करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *