UP Crime: गला दबाकर किसान की हत्या, बेटे को केवल शक…देखा किसी को नहीं, सर्विलांस टीम खंगाल रही मोबाइल डाटा

[ad_1]


उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मकूर गांव के पास मोबाइल टावर के पास फेक दिया। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। मृतक के बेटे ने मोबाइल खरीदने के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के धाराखेड़ा निवासी तुलाराम पासवान (50) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के बेटे राजकुमार ने बताया कि गुरुवार रात दस बजे परिवार के सदस्य दरवाजे के पास बैठे बातें कर रहे थे। पिता तुलाराम और दादी बुधाना दरवाजे के बाहर चबूतरे पर चारपाई पर लेटे थे। रात करीब 11 बजे सभी सोने चले गए। करीब दो घंटे बाद एक बजे कार से कुछ लोग आए।



मोबाइल टावर के पास मिला था शव

पिता को साथ लेकर चले गए, जिसके बाद रात में पिता घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव से एक किमी दूर मोबाइल टावर के पास मिला। गले में काला निशान भी बना था, जिससे गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा हुआ। राजकुमार के अनुसार पिता ने तीन महीने पहले अजगैन के एक दुकानदार से मोबाइल खरीदा था। जिसका 2500 रुपये का लेनदेन भी था, इसे लेकर कुछ विवाद भी हुआ था।


संदिग्धों से की जा रही है पूछताछ

आरोप है कि इसी के चलते दुकानदार ने अन्य साथियों की मदद से हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर अजगैन कोतवाल राजकुमार पहुंचे और जांच की।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक तीन भाईयों मे सबसे बड़ा था। पत्नी फूलमती और तीन बेटों का बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बेटे ने जिन पर शक जताया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।


बेटे को केवल शक, देखा किसी को नहीं

मृतक के बड़े बेटे राजकुमार ने बताया कि पिता किसके साथ गए, किससे क्या बात हुई। इसकी जानकारी नहीं हुई। पिता ने भी मोबाइल दुकानदार से पैसे के लेनदेन के साथ किसी और से कोई विवाद नहीं बताया। बेटे ने तीन पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि तुलाराम को कौन लेकर गया, कार सवार कौन और कितने लोग थे, राजकुमार ने किसी को नहीं देखा।


सर्विलांस टीम खंगाल रही मोबाइल डाटा

सीओ संतोष सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच चल रही है। मृतक के बेटे ने मोबाइल दुकानदार सहित तीन पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों से पूछताछ के अलावा मृतक और दुकानदार के मोबाइल का की लोकेशन भी ट्रैस कराई जा रही है। सीओ ने बताया कि बेटे के मुताबिक पिता जब लेटे थे तो बनियान और अंडरवियर पहने थे। लेकिन मृत अवस्था में मिले तो पैंट शर्ट पहने मिले हैं। इससे जाहिर होता है कि कोई तो साथ लेकर गया है।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *