[ad_1]

लोकसभा चुनाव 2024
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान शनिवार को हो गया है। इसी के साथ ब्रज में राजनीतिक दलों में खुशी के साथ चुनाव की तैयारियों में दमदारी से जुटने की होड़ छूट गई। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के जिलाध्यक्षों ने कहा है कि उनकी पार्टी व प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव में भाग लेगा। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। अपने-अपने उम्मीदवार की जीत को जी-जान लगा देंगे।
भाजपा ने अपना उम्मीदवार हेमा मालिनी के तौर पर चुना है। लोकसभा चुनाव पूरी ईमानदारी के साथ संपन्न कराने में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। -निर्भय पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा
लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का एलान हो गया है। इस पर्व में सभी राजनैतिक दल, जनता, सरकारी तंत्र पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाएगा ऐसी उम्मीद करते हैं। -ठा. अजीत सिंह, सपा जिलाध्यक्ष
पार्टी ने चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली है। आगामी कुछ समय में उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर देंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे जोश-उत्साह, समर्पण भाव से सहभागिता करेंगे। –गोवर्धन सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष
इस लम्हे का पांच साल से इंतजार था। उसकी तारीखों का एलान शनिवार को चुनाव आयोग ने किया। यह लोकतंत्र का पर्व है। इसमें पूरी दमदारी के साथ कांग्रेस भाग लेगी, जीत दर्ज करेगी और देश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी। –चौ. भगवान सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
[ad_2]
Source link