[ad_1]

अधिसूचना लागू होते ही उतरने लगे बैनर-पोस्टर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही वाराणसी में प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर निगम और गंगापुर नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक दलों के होर्डिंग पोस्टरों को हटाया गया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर टीमों ने अभियान की शुरुआत कर दी। सभी तहसील क्षेत्रों में एसडीएम व अन्य अधिकारियों के निर्देशन में देर रात तक प्रचार सामग्री को हटाने का सिलसिला चलता रहा। अधीनस्थों को 48 से 72 घंटे के अंदर सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर निगम वाराणसी और गंगापुर नगर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के अनुसार नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्र में अब कोई नए विकास कार्य नहीं हो पाएंगे। पहले से स्वीकृत परियोजनाएं और काम पर आचार संहिता का असर नहीं पड़ेगा।
आचार संहिता की गाइडलाइन के अनुसार सभी राजनीतिक दल, उम्मीदवार निर्वाचन के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे किसी धर्म (मजहब) संप्रदाय, जाति, सामाजिक वर्ग, राजनीतिक दलों आदि की भावना आहत हो। मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर व गुरुद्वारा आदि का उपयोग प्रचार आदि के लिए नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव होटल प्रकरण में गलती किसकी, क्या सच में हुई बदसलूकी? DCP को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
[ad_2]
Source link