UP Nagar Nikay Chunav: कड़ी सुरक्षा में 17 अप्रैल से होंगे नामांकन, कंट्रोल रूम रहेगा अलर्ट

[ad_1]

Nominations held in tight security from April 17

यूपी नगर निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अलीगढ़ मंडल में चुनाव होंगे। 17 से 24 अप्रैल तक कलक्ट्रेट के निर्धारित विभिन्न कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन कराया जाएगा। जिसकी तैयारियां पुलिस-प्रशासन ने पूरी कर ली है।

अलीगढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नगर निगम चुनाव को लेकर 17 अप्रैल से होने वाले नामांकन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि 24 अप्रैल तक कलक्ट्रेट के निर्धारित विभिन्न कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन कराया जाएगा। डीएम ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं बैरीकेडिंग, प्रकाश, वाहन पार्किंग, सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद में द्वितीय चरण में 11 मई को मतदान एवं 13 मई को मतगणना होगी। 

उन्होंने बताया कि 17 से 24 अप्रैल से नाम निर्देशन पत्रों का क्रय एवं उन्हें भर कर जमा करने की अवधि रहेगी। उन्होंने एडीएम सिटी को निर्देशित किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जाएं। कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाए। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए नवीन कलेक्ट्रेट, पुराने कलेक्ट्रेट परिसर एवं मुख्य गेट का भ्रमण कर निरीक्षण किया। संवाद 

अलर्ट रहेगा कंट्रोल रूम

निकाय चुनाव में होने वाली गड़बड़ी, मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए रुपये देने, किसी तरह का प्रलोभन और उपहार या शराब बांटने एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की सीधे ही आमजन शिकायत दर्ज करा सकेंगें। इतना ही नहीं साक्ष्य के रूप में ऑडियो एवं वीडियो भी उपलब्ध करा सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि कलेक्ट्रेट में एनआईसी भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और उनका प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *