[ad_1]

सद्दाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं। गुरुवार को पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब इसे बढ़ाने की तैयारी है। जल्द ही पुलिस इसकी घोषणा कर सकती है।
बरेली जेल में बंद अशरफ की मदद के लिए उसका साला सद्दाम यहां खुशबू एंक्लेव में आकर रह रहा था। उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ का नाम आने के बाद पता चला कि सद्दाम बरेली में रहकर लल्ला गद्दी के साथ अशरफ का नेटवर्क तैयार कर रहा था।
संबंधित खबर- अशरफ के गुर्गों की बढ़ी मुश्किल: सद्दाम पर 25 हजार का इनाम घोषित, लल्ला गद्दी की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
गुर्गों से उसकी मुलाकात कराने में मदद कर रहा था। अतीक अहमद और अशरफ के गुर्गे सद्दाम के कमरे पर आकर रुकते थे। पीलीभीत रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में सभी पार्टी करते और सद्दाम उनको जेल ले जाकर अशरफ से मिलवाता था।
[ad_2]
Source link