[ad_1]

आदित्य सेठ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा शहर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे जौनपुर निवासी छात्र ने बुधवार शाम फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। आत्मघाती कदम उठाने से करीब चार घंटे पहले ही उसने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। परिवार के लोग कोटा रवाना हो गए हैं।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार निवासी पुरुषोत्तम सेठ की पुत्री ममता की शादी वाराणसी जिले के चौबेपुर बाजार निवासी शोभनाथ से हुई है। कुछ वर्ष पहले शोभनाथ व्यवसाय के सिलसिले में जौनपुर के इटाए बाजार आकर रहने लगे। यहीं उन्होंने अपना घर भी बनाया।
चार माह पहले कोटा गया था आदित्य
तीन पुत्रों में सबसे छोटे 17 वर्षीय आदित्य सेठ को हाईस्कूल परीक्षा दिलाने के बाद करीब चार महीना पहले मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया। आदित्य कोटा के विज्ञान नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। आदित्य के मामा संतोष ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे आदित्य ने अपनी मां को फोन किया।
ये भी पढ़ें: सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का आदेश, प्रियंका गांधी बोलीं- यह महात्मा गांधी की विरासत पर हमला
[ad_2]
Source link