UP News:  गाजीपुर से मिशन 2024 का शंखनाद, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- गलत बटन दबाने से माफियाराज आता है

[ad_1]

गाजीपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली

गाजीपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को गाजीपुर से मिशन 2024 का शंखनाद किया। आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मतों के सही उपयोग की जरूरत है। गलत बटन पर माफियाराज आता है। सही पर विकास के नए आयाम संभव हुए हैं।

नड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव में माफिया को नमस्कार कर डबल इंजन की सरकार में भागीदार गाजीपुर भी बनेगा। भाषण की शुरुआत में नड्डा ने  संतों, ऋषियों, मुनियों की तपोस्थली को नमन किया। कहा कि गाजीपुर बदल चुका है। अब डेढ़ घंटे में काशी से आने में लगता है।  

पिछले चुनाव में सांसद चुनने में गलती हुई

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही माफिया मुख्तार अंसारी और उनके भाई गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी पर हमला किया। कहा कि पिछले चुनाव में सांसद चुनने में गलती हुई है। वो तो अपने भइया को जेल बाहर निकलवाने में परेशान हैं। आह्वान किया कि माफियाराज को समाप्त कर शांति और विकास के लिए कमल खिलाना है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *