UP News : चिकित्सा महाविद्यालयों में होगी 1974 स्टाफ नर्स की तैनाती, परीक्षा परिणाम जारी, मुख्यमंत्री बांटेंगे नियुक्ति पत्र

[ad_1]

1974 staff nurse will be recruited soon in medical colleges in Uttar Pradesh.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में 1974 स्टाफ नर्स की जल्द ही तैनाती की जाएगी। इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

प्रदेश के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में 1974 स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ ने चयन प्रक्रिया कराई। 22 मार्च को प्रदेश के 46 शहरों में 96 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। इसमें कुल 73809 अभ्यार्थियो ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें – परिवारवाद को रोकना भाजपा के लिए मुश्किल , कई दिग्गज व मंत्री आगे बढ़ाना चाहते हैं विरासत

ये भी पढ़ें – अब्बास अंसारी, पत्नी निखत समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 24 अप्रैल को सुनवाई

इस परीक्षा में 57994 अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनका परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। अब चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय इनके प्रमाण पत्रों की जांच कराएगा और काउंसिलिंग के जरिए महाविद्यालय अलॉट करेगा।

इसके बाद इन सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *