UP News: जौनपुर के खुटहन बाजार में सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग, इंटर कॉलेज के प्रबंधक बाल-बाल बचे

[ad_1]

Fierce firing in Khuthan bazar of Jaunpur Manager of Inter College narrowly escaped

घटनास्थल पर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले का खुटहन बाजार रविवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।  एक चाय की दुकान पर पर बैठे इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। इंटर कॉलेज के प्रबंधक की जान बाल-बाल बची। गोलीबारी की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।

मौके पर लोगों के जुटने से पहले बाइक सवार हमलावर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।  क्षेत्र के चंद्रा इंटर कॉलेज के प्रबंधक पप्पू यादव खुटहन चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर अपने कुछ मित्रों के साथ बैठे थे। तभी सफेद रंग की बाइक से आए दो बदमाशों ने प्रबंधक को टारगेट कर फायरिंग झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बेंच पर बैठे लोग जमीन पर लेट गए।

गोली चलने की घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।  उधर, बदमाश मल्हनी की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। फायरिंग क्यों की गई इसका भी कारण नहीं पता चल पाया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। गोलीबारी की घटना से बाजार के लोग सहम उठे हैं। 

ये भी पढ़ें: 1988 में पहली बार मुख्तार अंसारी पर हुआ था मुकदमा, जानिए माफिया की पूरी क्राइम कुंडली

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *