UP News: तेजी से घट रहे 75 से 100 वर्ष आयु के पेंशनर, पांच साल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

[ad_1]

Number of pensioners of age group 75 to 100 are going down in Uttar Pradesh.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : iStock

विस्तार


उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग पेंशनरों की संख्या तेजी से घट रही है। पिछले पांच साल में 75 से 100 वर्ष वाले पेंशनरों की संख्या में औसतन 50 फीसदी कमी आई है। जबकि 65 वर्ष तक के पेंशनरों की संख्या दोगुना हो गई है। पेंशन निदेशालय के पिछले पांच साल की रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कुल पेंशनरों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2019 में 11.82 लाख पेंशनर थे, जिनकी संख्या वर्ष 2023 में बढ़कर 12.18 लाख हो गई। वहीं, उम्रदराज पेंशनरों की संख्या लगातार घट रही है। सबसे ज्यादा कमी 100 वर्ष की उम्र के पेंशनरों में आई है। जो इस अवधि में 3061 से घटकर महज 756 रह गए हैं।

ये भी पढ़ें – मायावती ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ने बनाई दूरी, कहा- लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान

ये भी पढ़ें – यूपी की राजनीति: अपनी अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है सपा, 20 सीटों पर मान सकती है कांग्रेस

इसी तरह 90 से 100 साल की उम्र वाले पेंशनरों की संख्या भी घटकर आधी रह गई है। वर्ष 2019 में करीब 32 हजार पेंशनर इस आयु वर्ग के थे, जो अब 16 हजार बचे हैं। जबकि 65 साल तक के पेंशनरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2019 में 1.77 लाख पेंशनर 65 वर्ष तक की आयुवर्ग के थे, जो अब बढ़कर 3.24 लाख हो गए हैं। यानी कि पांच साल में इनकी संख्या करीब दोगुना हो गई है।

एकाकीपन से भी घट रहे बुजुर्ग

वयोवृद्धों की संख्या में तेजी से आई कमी पर समाजशास्त्रियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं, जिन्हें संभालकर रखें। 75 से 100 वर्ष के पेंशनरों की घटती संख्या की एक वजह एकाकीपन भी हो सकती है। नौकरी व अन्य कारणों से बच्चों के बाहर जाने और उम्र के इस पड़ाव पर जीवनसाथी का साथ छूट जाने जैसे कारणों से बुजुर्ग अकेलेपन का शिकार हो गए हैं।

पांच साल में इस तरह कम हो रहे बुजुर्ग

– 75 से 80 वर्ष वाले 2.22 पेंशनर लाख थे, जो 2 लाख रह गए

– 80 से 85 वर्ष वाले 1.45 लाख पेंशनर थे, जो घटकर 95,500 रह गए

– 85 से 90 वर्ष वाले 57 हजार पेंशनर थे, जो 38 हजार रह गए

– 90 से 95 वर्ष वाले 24 हजार पेंशनर थे, जो 13 हजार रह गए

– 95 से 100 वर्ष वाले 8300 पेंशनर थे, जो 3700 रह गए

– 100 वर्ष या अधिक वाले 3061 पेंशनर थे, जो 756 रह गए (संख्या पूर्णांक में)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *