UP News: दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसा रही दिल्ली सरकार

[ad_1]

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यूपी विधानसभा में कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसा रही है।

गुर्जर ने विधानसभा में 2023-24 के आय व्यय पर चर्चा के दौरान गाजियाबाद में बसे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को हटाने के लिए विशेष जांच दल के गठन की मांग की।

ये भी पढ़ें – पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट: पीएम की रैली में बम रखना चाहते थे आतंकी, रासायनिक हथियार व सायनाइड भी पाना चाहते थे

ये भी पढ़ें – बिजली दरों में 23 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर, नियामक आयोग ने मांगे सुझाव, अगले महीने से जन-सुनवाई

उन्होंने राजस्व विभाग की टीम बनाकर बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की ओर से जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने की मांग भी उठाई।

नंदकिशोर ने आरोप लगाया कि सपा अपराध नियंत्रण की बात करती है। लेकिन सपा के समर्थन से ही एक माफिया को विधायक बनाया गया है। नंदकिशोर के इस आरोप को लेकर सपा के विधायकों ने हंगामा किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *