UP News: पति की मौत के बाद देवर करता रहा दो साल तक घिनौना काम, अब भाभी कर रही है ये जिद

[ad_1]

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति की मौत के बाद बेसहारा हुई भाभी की मजबूरी का देवर ने फायदा उठाया। शादी का झांसा देकर दो साल तक विवाहेत्तर संबंध बनाए रहा। इस दौरान संपत्ति आदि भी अपने नाम करा ली। अब आरोपी ने इंकार करते हुए दूसरी जगह शादी तय कर ली है।

यहां का है मामला 

थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा शनिवार को अपने दो मासूम बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि दो साल पहले टीनशेड में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर उसके पति की मौत हो गई थी। दो बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उस पर आ गई थी। देवर ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और कहा कि वह उस से शादी करेगा। झांसा देकर उसके साथ विवाहेत्तर संबंध बना लिए। दो साल तक उसे पत्नी की तरह रखा। इस दौरान किसी तरह से पति के नाम की संपत्ति आदि भी अपने नाम करा ली। इसकी जानकारी उसे नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें –  Agra: महिला सिपाही ने Instagram पर बनाई ऐसी रील, तेजी से हुई वायरल, अधिकारियों ने देखते ही कर दिया लाइन हाजिर

शादी से कर दिया मना 

कुछ दिन पूर्व देवर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसने अपनी शादी कहीं और तय कर ली है। घरवाले भी इस कार्य में उसका सहयोग कर रहे हैं। थाने में शिकायत की तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस वजह से वह न्याय के लिए एसपी के पास आई है। वह अपने मायके इटावा में रह रही है। मामला दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।

और भी पढ़ें-  Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात

Firozabad: जयमाला के बाद एक-एक कर भागे बराती, अंत में दूल्हा भी चुपके से निकला, मामला जान रह जाएंगे हैरान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *