[ad_1]

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत में एक माह पूर्व पूर्णागिरि जाने के दौरान लापता हुई छात्रा को बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी के एक गांव से बरामद कर लिया। उसे वहां 70 हजार रुपये में बेचा गया था। पुलिस छात्रा के साथ उसे खरीदने वाले युवक को भी साथ ले आई है। पुलिस अब उस महिला को तलाश रही है, जिसने छात्रा को बेचा था।
इंटर में पढ़ने वाली नगर की एक छात्रा 30 मई को लापता हो गई थी। उसके पिता ने 31 मई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि उसकी पुत्री पूर्णागिरि जाने के लिए घर से निकली थी, तभी उसे किसी ने अगवा कर लिया है। इस बीच हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कई बार पुलिस से मिलकर छात्रा को बरामद करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए… नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छात्रा घरवालों के घरवालों को साथ लेकर मैनपुरी के एक गांव में दबिश दी। वहां छात्रा मिल गई। पुलिस छात्रा और उसे अपने साथ रखने वाले युवक को कोतवाली ले आई है।
[ad_2]
Source link