[ad_1]

परिजनों संग डेविड और लीना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर इंसान चाह ले तो वह क्या नहीं कर सकता है। कोशिशें कामयाबी की ओर ले ही जाती हैं। ऐसी ही कहानी है अमेरिका में रहने वाले डेविड कैनन और लीना की। डेविड बीते कई वर्षों से अपने पूर्वजों से मिलने के लिए तपस्या कर रहे थे। आखिरकार उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और पुरखों की धरती को तलाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित कर्मनाथ पट्टी गांव पहुंचे।
अपने परिवार के लोगों से मिलकर भावुक हो गए। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने कहा कि मेरे लिए हमारे पूर्वजों की धरती किसी तीर्थ से कम नहीं है। परिवार के लोगों ने डेविड और लीना का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित रौनापार थाना क्षेत्र के मारा कर्मनाथ पट्टी गांव में अपने पूर्वजों के घर जाने के लिए बुधवार सुबह करीब 10 बजे डेविड कैनन, लीना अपने सहयोगी आयुष जयपुर और संजय सिंह हीरापट्टी के साथ रौनापार थाना पहुंचे।
ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड
[ad_2]
Source link