UP News: बरेली में चल रहा था फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

[ad_1]

Fake paramedical college busted in Bareilly

इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पीलीभीत बाईपास पर इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज का संचालन हो रहा था। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गुरुवार को कॉलेज में छापा मारा। जांच में फर्जी संचालन की पुष्टि के बाद कॉलेज को बंद करा दिया गया। 

इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में विभिन्न कोर्स के करीब एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग में कॉलेज का पंजीकरण नहीं है। हैरत की बात यह है कि बीते दो-तीन वर्षों से इस कॉलेज का संचालन हो रहा था। हर साल विद्यार्थियों के दाखिले भी लिए जाते रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *