UP News: बाढ़ से मकान क्षतिग्रस्त होने पर नया बनवाएगी सरकार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी घोषणा

[ad_1]

CM Yogi Adityanath announced government will build a new house if it is damaged by the flood

मिर्जापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बाढ़ से घर क्षतिग्रस्त होने पर सरकार प्रभावित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से नया मकान बनवाएगी। शाहजहांपुर में सोमवार को बाढ़ प्रभावित मिर्जापुर और कलान क्षेत्र का हवाई दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की। हवाई दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर के शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में आयोजित सभा में कहा कि डबल इंजन की सरकार आपदा के समय आपके साथ खड़ी है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Dengue: डेंगू होने पर बिल्कुल न खाएं ये दवा, नहीं तो जा सकती है जान; ऐसे करें बीमारी से बचाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने नियत कार्यक्रम से करीब एक घंटा 10 मिनट विलंब से पहुंचे थे। उन्हें दोपहर 12:35 बजे आना था, लेकिन वह 01:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर आपदा के समय प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की संवेदना सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हर पीड़ित को राहत सामग्री में दस किलो चावल, आटा, आलू, दाल आदि दे रहे हैं। एंटी स्नेक वैक्सीन भी हर पीएचसी पर उपलब्ध कराए गए हैं। पशुओं के चारे का इंतजाम भी किया गया हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *