UP News: बीए की छात्रा को 100 अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल , दहशत में आए परिजन

[ad_1]

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में बीए की छात्रा को मोबाइल पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को सौ अलग-अलग नंबरों से फोन किया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती क्षेत्र के ही एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि सुबह 16 मई की सुबह 10 बजे से उसके मोबाइल पर (जिसका सिम उसके पिता के नाम है) अलग-अलग नंबरों से फोन आ रहे हैं। अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही है। जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि अब तक उसे अलग-अलग सौ से अधिक नंबरों से धमकी दी गई है। घटना से लड़की के साथ ही परिजन डर के माहौल में हैं। पीड़िता ने 17 मई को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र में सौ के करीब मोबाइल नंबरों का भी जिक्र किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *