UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले, पहले नेताओं-अफसरों के रिश्तेदारों को मिलती थी नौकरी, अब निष्पक्ष भर्ती होती है

[ad_1]

CM Yogi Adityanath distributes the joining letter to junior assistants in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सरकारी नौकरियों में भर्ती होती है। पहले नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को नौकरी मिलती थी। अब किसी से भी जाति व मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं होता है। भर्ती योग्यता के आधार पर होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में नौकरी और रोजगार में कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं से कहा कि अब आप सभी को ईमानदारी से नौकरी करना है। बीते छह वर्षों में प्रदेश की छवि बदली है। प्रदेश में कानून का राज है। यूपी ने पूरे देश को सुरक्षा का मॉडल दिया है।

ये भी पढ़ें – श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे आमंत्रित

ये भी पढ़ें – मंत्री सतीश शर्मा ने शिवलिंग के अर्घ्य में धोए हाथ, पास में खड़े रहे जितिन प्रसाद, सपा-कांग्रेस ने घेरा

उन्होंने कहा कि अब यूपी में कोई भी फाइल एक टेबल पर 3 दिन से ज्यादा नहीं रुकेगी। ई फाइल व्यवस्था लागू की जा रही है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *