UP News: ‘मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं पिछड़े, 2024 के बाद लागू होगा समान नागरिक संहिता’

[ad_1]

OBC gets its right in Modi government says BJP OBC morcha chief in Lucknow.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में पिछड़ों की तरक्की के लिए जो काम मोदी सरकार ने बीते 9 वर्षों में किए वे अभूतपूर्व हैं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग का आह्वान किया कि वह पूरी एकजुटता दिखाकर 2024 के लोक सभा चुनाव में मोदी सरकार को दो तिहाई बहुमत से जिताए ताकि देश में समान नागरिक संहिता लागू हो सके।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे गैर भाजपा शासित राज्यों में पिछड़ा वर्ग का हक ओबीसी मुस्लिम मार रहे हैं। वह मंगलवार को लोक निर्माण मुख्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आयोजित धन्यवाद मोदी जी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें – हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा और वामपंथी दलों ने पिछड़ों को हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया लेकिन उनकी वास्तविक तरक्की का रास्ता मोदी सरकार ने ही साफ किया। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और नीट परीक्षा में ओबीसी के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण को अक्षरशः लागू किया। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग तक बिना भेदभाव के पहुंचा। मोदी मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व मिला। सम्मेलन को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने भी संबोधित किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *