UP News: यूपी के 55 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

[ad_1]

55 railway stations of Uttar Pradesh will be redeveloped.

कार्यक्रम में वर्चुअली मौजूद पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के शुभारंभ से वर्चुअली जुड़े। नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प होना है। मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत आज 4,355 करोड़ रुपये की लागत से ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई है। इस कल्याणकारी योजना के द्वारा इन रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे से लैस करने के साथ ही उन्हें स्थानीय कला-संस्कृति के अनुरूप सुसज्जित व ‘सिटी सेंटर’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल और बिहार के सीट बंटवारे पर रहेगी सपा की नजर, यूपी में भी ऐसा ही फॉर्मूला होगा

ये भी पढ़ें – यूपी में बदले तेवर और नई रणनीति के साथ तैयार हो रही कांग्रेस, 27 लोकसभा सीटों पर खास फोकस

रेलवे स्टेशनों के ‘कायाकल्प’ को सुनिश्चित करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *