UP News: रेखा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं….मुझे कोरोना हो गया है, घर में सुसाइड नोट छोड़कर युवक लापता

[ad_1]

Rekha I love you very much I am corona positive youth missing leaving suicide note at home

लापता युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेखा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं…इतना प्यार कि तुम्हारे लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। और आज मैं वही करने जा रहा हूं। पत्नी को संबोधित ये बातें सुसाइड नोट में लिखकर सोनभद्र के रेणुसागर चौकी क्षेत्र का युवक लापता है। शुक्रवार को पत्नी घर पर पहुंची तो बंद पड़े मकान ताला तोड़ा तो घर के अंदर से एक सुसाइड नोट मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

पत्र में लिखी बातें पढ़कर परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी की हालत बेसुधों जैसी है। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 20 टैगोर नगर निवासी जयचंद सिंह निजी कंपनी मे नौकरी करता है और अपनी गाड़ी भी चलवाता है। मंगलवार को पत्नी और बच्चों के साथ अहरौरा स्थित ससुराल गया था।

गुरुवार को जयचंद काम के सिलसिले में ससुराल से वापस आ गया। शुक्रवार को पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पहुंची तो ताला लगा था। कई बार पति को फोन किया लेकिन एक बार भी जवाब नहीं मिला। घर का ताला तोड़कर जब अंदर गई तो आलमारी पर एक सुसाइड नोट मिला।

ये भी पढ़ें: पुलिस के निशाने पर पूर्वांचल के तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया, जानिए सभी के बारे में

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *