UP News: लखनऊ का सफर बुधवार से हो जाएगा महंगा, अब यहां भी देना पड़ेगा टोल टैक्स, जानिए दरें

[ad_1]

toll tax will have to be paid in Faridpur toll Plaza on National Highway in Bareilly

अब फरीदपुर में भी टोल टैक्स लगेगा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली से लखनऊ का सफर महंगा हो जाएगा। फरीदपुर में टोल टैक्स देना पड़ेगा। अभी तक बरेली से लखनऊ तक सीतापुर जिले के खैराबाद और लखनऊ के इंटौंजा में टोल हैं। तीसरा टोल 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से फरीदपुर में चालू होने जा रहा है। अब एक दिन में 12000 से अधिक टोल देकर गुजरना पड़ेगा। चौथा टोल लखीमपुर जिले के मैगलगंज में प्रस्तावित है, जो इस वर्ष के अंत तक शुरू होने के आसार हैं।

फरीदपुर टोल प्लाजा पर वसूली के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। निजी कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए है। तीन महीने के लिए टोल वसूली करने की जिम्मेदारी एनएचएआई ने निजी कंपनी को सौंपी है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सेवाएं संतोषजनक होने पर एक्सटेंशन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि एक दिन में 12 हजार वाहन टोल से गुजरने का अनुमान है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *