UP News: वीडियोग्राफी करने आए चार दोस्त यमुना में डूबने लगे, गोताखोरों ने जान पर खेलकर तीन को बचाया, एक लापता

[ad_1]

Four friends drowned in Yamuna in Agra three were rescued while one is missing who came to do videography

Agra News: बचाए गए तीन दोस्तों के साथ श्याम और नीली चेक शर्ट में लापता आशीष
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को नहाते समय चार दोस्त यमुना नदी में डूबने लगे। उनको डूबता देख घाट पर मौजूद पांचवा दोस्त उन्हें बचाने के लिए चीखा। चीख सुनकर आसपास मौजूद तैराकी जानने वाले लोग भागते हुए पहुंचे। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि, चौथा दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गया।

चार दोस्त नहाने लगे, पांचवा बाहर खड़ा था

घटना बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर चौकी अंतर्गत रानीघाट यमुना घाट की है। यहां फिरोजाबाद के नगला बीच निवासी आशीष (22), भानु (20), मोहित (21), श्याम (19), हिमांशु (22) किंदरपुरा में जितेंद्र बाबू के यहां चल रही भागवत कथा की वीडियोग्राफी करने के लिए आए थे। सोमवार को पांचों दोस्त बटेश्वर के रानीघाट पर स्नान के लिए पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे चार दोस्त आशीष, भानु, मोहित और हिमांशु यमुना में स्नान करने लगे। जबकि, श्याम घाट पर बैठा कपड़ों की रखवाली कर रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri Triple Murder Case: डेढ़ किमी दूर दुकान पर बेटे के सिर में मारी गोली, घर जाकर पिता व बहू को भूना

काफी तलाश के बाद भी नहीं चल सका पता 

नहाते समय चारों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। इस पर श्याम ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने भानु, मोहित, हिमांशु को बाहर निकाल लिया। आशीष पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। 

यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: 15 डॉक्टरों के नाम पर पंजीकृत हैं 449 हॉस्पिटल और लैब, सभी में फुल टाइम सर्विस देने का दावा

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

घाट पर मौजूद लोगों ने घटनाकी जानकारी बटेश्वर चौकी में दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से आशीष की तलाश कराने में जुट गई। उधर, यमुना में डूबने की खबर पाकर आशीष के परिजन भी घाट पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस तलाश कराने में जुटी रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *