[ad_1]

बेचूबीर बाबा की चौरी के पास लगता है भूतों का मेला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर पार्ट एक और दो ने जिस तरह से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है, उसे देखकर लगता है कि आने वाला सीजन भी धमाकेदार होने वाला है। इस वेब सीरीज के बाद से मिर्जापुर जिले के कई जगहें लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई हैं। आज हम किसी टूरिस्ट प्लेस की बात नहीं कर रहे हैं। यहां हम मिर्जापुर जिले के उस जगह की बात कर रहे हैं, जहां भूतों का मेला लगता है। एक बार जब आप भी यहां की डरावनी जगहों के बारे में जान जाएंगे तो आपको वहां जाने के लिए हिम्मत नहीं कर पाएंगे।
अंधेरी रात में घने जंगल से आती चीत्कार और घिघियाने की दिल दहला देने वाली आवाजें, जो रोंगटे खड़े कर दे। नजारा ऐसा कि आंखों पर विश्वास न हो। दृश्य जो कई दिनों तक आपको सोने न दें। भूत-प्रेत की कल्पना को सजीव रूप में देखना है तो मिर्जापुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर अहरौरा स्थित जंगल महाल बरही गांव आना होगा।
यहां हजारों कथित भूतों का जमघट एक साथ अपनी अपनी हरकतों से आपको चौंका देगा। कदम डगमगा जाएंगे और आप उनको जानने समझने से ज्यादा उनसे दूरी बनाते नजर आएंगे। जंगलों के गर्भ में सूनी पड़ी बेचूबीर बाबा की चौरी का सामना करते ही भूतों की बदहवास हरकतें आपको हिला कर रख देंगी।
ये भी पढ़ें: आठ माह… चार मामलों में सजा, मुख्तार के 26 वर्षों के सियासी सफर का THE END; ढह गया साम्राज्य
[ad_2]
Source link