UP News: सीएम योगी ने 950 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- यूपी में बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार

[ad_1]

गोरखपुर में सीएम योगी।

गोरखपुर में सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन कर लोगों को निकाय स्तर पर भी समान विचारधारा की सरकार की खूबियां बता रहे हैं। इस क्रम उन्होंने दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत 950 करोड़ रुपये की चार बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में रोज नया प्रतिमान नया गोरखपुर गढ़ रहा है। गोरखपुर में फिल्मों की शूटिंग हो रही है। इसका श्रेय सांसद अभिनेता रवि किशन को जाता है। देश में डबल इंजन की सरकार हर रोज कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गोरखपुर को रोजगार की संभावना के रुप में जोड़ा जाएगा।  

कहा कि गोरखपुर में विकास का क्रम निरंतर जारी रहेगा, यहां 950 करोड़ रुपये की चार बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। बीते 25 सालों में गोरखपुर की जनता ने हमारा बहुत समर्थन किया है। हमारे हर मांग व आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।

बता दें कि निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ सुनिश्चित करने के अभियान पर हैं। अलग-अलग शहरों में निरंतर हो रहा प्रबुद्ध सम्मेलन इसी अभियान का हिस्सा है। गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी के ट्रिपल इंजन सरकार के फार्मूले का एक उदाहरण भी है। केंद्र व प्रदेश में सरकार होने के साथ यहां के नगर निगम में भी भाजपा का ही नेतृत्व है।

नियोजन से लेकर क्रियान्वयन तक एक ही पार्टी का नेतृत्व होने से गोरखपुर के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा, प्रबुद्ध सम्मेलन को काफी अहम मान रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं, दावेदारों का मुख्यमंत्री ने मार्गदर्शन किया।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *