[ad_1]

सुहेलदेव एक्सप्रेस
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली रेलखंड पर सुपरफास्ट ट्रेन के कोचों के एसी खराब होने पर यात्रियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नाराज यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका और जमकर हंगामा किया। यही नहीं कोच में चल रहे टीटीई को बंधक बनाकर शौचालय में बंद कर दिया।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित टूंडला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेन को रोका गया। इसके बाद पुलिस फोर्स की मदद से टीटीई को बाहर निकाला गया। खराब कोचों के एसी ठीक कराने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बावजूद एसी सही न होने पर कानपुर में कोच बदलने का आश्वासन देकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस दौरान पीछे चल रही मगध एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनें प्रभावित रहीं।
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: ‘जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे’, सुनकर सन्न रह गए लोग
[ad_2]
Source link