UP News: हलाल प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाड़ा, कंपनियों पर केस दर्ज, राष्ट्र विरोधी साजिश का आरोप

[ad_1]

FIR against Halal certification in Hazratganj Lucknow.

हलाल प्रमाण पत्र।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


खाद्य और सौंदर्य उत्पादों में जारी होने वाले हलाल प्रमाण पत्र को लेकर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। हजरतगंज थाने में हलाल प्रमाण पत्र जारी करने वाली चार कंपनियों, राष्ट्र विरोधी साजिश रचने वालों व अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां फर्जीवाड़ा कर प्रमाण पत्र जारी कर रही हैं। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। 

ऐशबाग निवासी शैलेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक जिन उत्पादों (खासकर शाकाहारी) में हलाल प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती है। ऐसे उत्पाद बनाने वाली कंपनियां हलाल प्रमाण ले रही हैं। ये खेल उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। आरोप है कि इस तरह से जन आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। ये सिर्फ आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा है। इसमें राष्ट्र विरोधी साजिश रचने और आतंकवादी संगठनों को फंडिंग करने वाले लोग शामिल हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, साजिश रचने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, आपसी सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। 

ये भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा के जरिये सोशल मीडिया पर भगवा माहौल बनाएगा संघ, युवाओं को साधने की है तैयारी

ये भी पढ़ें – मतदाता बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे भाजपा विधायकों को नसीहत, हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य

इन पर दर्ज हुई एफआईआर

– हलाल इंडिया प्राइवेट लिमि चैन्नई 

– जमीयत उलेमा हिन्द हलाल ट्रस्ट दिल्ली 

– हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई 

– जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुंबई 

– अन्य अज्ञात कंपनियां व उनके मालिक-प्रबंधक 

– राष्ट्र विरोधी षडयंत्र करने वाले 

– आतंकवादी संगठन व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को फंडिंग करने वाले 

– अन्य अज्ञात 

ये होता है हलाल प्रमाण पत्र 

मुस्लिम धर्म के अनुसार हलाल का मतलब जायज होता है। खाद्य व सौंदर्य उत्पाद पर हलाल के प्रमाण पत्र का मतलब ये है कि ये उत्पाद जायज है। इसमें मुस्लिम लोगो के लिए जो हराम चीजे हैं वो इसमें नहीं है। जानकार बताते हैं कि मुस्लिम देशों में एक्सपोर्ट करने के लिए ये हलाल प्रमाण पत्र जरूरी होता है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *