[ad_1]

हंगामा कर रहे लोगों को भगाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारी गहमागहमी के बीच चंदौली जिले के चार निकायों का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे के करीब नगर के कालीमहाल वार्ड में फर्जी मतदान को लेकर दो दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने लाठी पटककर दोनो पक्षों को हटाया।
नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के 25 वार्डों और चेयरमैन पद के लिए सुबह से शाम चार बजे तक शांतिपूर्वक मतदान हुआ। चार बजे कालीमहाल में फर्जी वोटिंग को लेकर दो दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से समर्थकों और नेताओं की भीड़ हो गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठी पीटकर भीड़ को तीतर-बितर किया।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में एक पिता के 48 बच्चे…मतदाता सूची को देख लोगों ने पीट लिया सिर
हूटिंग के आरोप में निर्दल प्रत्याशी हिरासत में
नगर पालिका के धर्मशाला इलाके में पुलिस ने हूटिंग करने करने और मना करने पर उलझने के आरोप में पुलिस ने मैनाताली वार्ड के निर्दल प्रत्याशी राजेश जायसवाल को हिरासत में ले लिया।
[ad_2]
Source link