[ad_1]

अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत में इस बार भी मतदान का रिकॉर्ड कायम रखा। गुरुवार को बारिश के साथ वोट भी खूब बरसे। यहां मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। घर से निकले और मतदान किया। साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। सुबह सात से नौ यानी दो घंटे में ही यहां 13 फीसदी से अधिक वोट पड़ गए थे।
जैसे जैसे दिन चढ़ा, वोटिंग का प्रतिशत भी बढ़ता गया। गंगापुर नगर पंचायत में सुबह 11 बजे तक 36.11 फीसदी और एक बजे तक 49.17 फीसदी मतदान हो चुका था। तीन बजते बजते नगर पंचायत ने फर्स्ट डिवीजन का आंकड़ा पार करते हुए 65.07 प्रतिशत मतदान के साथ वाराणसी नगर निगम से आगे निकल गया।
शाम पांच बजे 76.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम छह बजे तक कुल मतदान का आंकड़ा 78.54 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि इससे पहले पिछली बार यहां 78.56 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में एक पिता के 48 बच्चे…मतदाता सूची को देख लोगों ने पीट लिया सिर
[ad_2]
Source link