UP Nikay Chunav: 25-30 अप्रैल तक होंगी जनसभाएं, काशी में गरजेंगे CM Yogi, डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक

[ad_1]

UP Nikay Chunav: Public meetings will be held from April 25-30 BJP Municipal Election Steering Committee

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ई-पोर्टल का शुभारंभ करते हुए।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव संचालन समिति की बैठक बुधवार की रात महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि आगामी 25 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक की जनसभाए एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही आगामी दिनों में ओबीसी सम्मेलन एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की ओर से कार्ययोजना बनाई गयी और उस योजना के क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें- Sampurnanand Sanskrit University: महाविद्यालय के लिए मिले थे 90 लाख रुपए, कॉलेज की जगह गेस्ट हाउस का संचालन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि सभी वरिष्ठ लोग एक एक वार्ड की जिम्मेदारी संभालें। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो, प्रत्येक चुनाव को गंभीरता से लेती है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील पटेल, केदार नाथ सिंह, शिवनाथ यादव आदि ने भी संबोधित किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *