UP Nikay Chunav Date: 4 और 11 मई को यूपी के 75 जिलों में होंगे निगम चुनाव, जानिए कब है आपके शहर में वोटिंग

[ad_1]

UP Nikay Chunav Full Schedule: Election Date Announced 4 And 11 May Voting Date District Wise Result 13 May

यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का रविवार की शाम को एलान हो गया। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। 18 में से 9 मंडलों में 04 मई को पहले चरण में तथा बाकी 9 मंडलों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इस तरह सूबे के कुल 75 जिलों में मतगणना 13 मई को एक साथ होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में चुनाव की घोषणा करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि यह चुनाव 760 निकायों में होगा। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में 14684 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *