UP Police: बढ़ेगी यूपी पुलिस की कनेक्टिविटी, पुलिसकर्मियों को मिलेगा हाई स्पीड मोबाइल डाटा

[ad_1]

Connectivity of UP Police will be increased.

– फोटो : Social Media

विस्तार


योगी सरकार ने यूपी पुलिस में इस्तेमाल होने वाले सीयूजी नंबर के सिम को अपग्रेड करने का निर्देश दिया है। गृह विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिए हैं, जिस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके 3जी सिम की जगह 4जी सिम देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

इसको लेकर डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को निर्देशित किया है। 4जी सिम मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को हाई स्पीड से जोड़ा जा सकेगा। उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा डाटा मिलेगा और उनकी कनेक्टिवटी भी बेहतर होगी, जिससे अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी ने होम्योपैथिक फार्मासिस्टों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- आयुष क्षेत्र में अपार संभावनाएं

ये भी पढ़ें – यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट, कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप

इमरजेंसी सेवाओं में नही होगी देरी

यूपी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कई वर्षों से 3जी सिम से काम चला रहे हैं। इसमें अब तकनीकी समस्याएं भी आने लगी हैं। मोबाइल टेक्नोलॉजी में बदलाव की वजह से जल्द ही 5जी इस्तेमाल होने लगेगा। वहीं, वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे 3जी सिम की वजह से कई जगहों पर नेटवर्क की समस्या का सामना भी करना पड़ता है, जिसे इस पहल से दूर किया जा सकेगा।

इसके अलावा ट्राई की गाइडलाइन के मुताबिक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को पुलिस के सीयूजी से होने वाली कॉल को प्राथमिकता देनी होगी। उदाहरण के तौर पर यदि किसी जगह बड़ी घटना होने पर आमजन के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जमावड़ा लग जाता है, तो वहां मौजूद बीटीएस अधिक संख्या में कॉल करने की वजह से जाम हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए ट्राई ने कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वह पुलिस के सीयूजी सिम से होने वाली कॉल को प्राथमिकता प्रदान करे, ताकि आपात स्थिति में इमरजेंसी सेवाओं में देरी न हो।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *