UP Politics: बौखला गईं हैं स्मृति ईरानी,अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान

[ad_1]

UP Congress President Ajay Rai Smriti Irani is furious Rahul Gandhi will contest from Amethi itself

वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अजय राय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अजय राय के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।

एक सवाल के जवाब में कहा कि स्मृति ईरानी बौखला गईं हैं। वो 13 रुपये किलो चीनी दिला रहीं थीं। पूछा कि 13 रुपये किलो चीनी मिल रहा है क्या? अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे।  ॉ

अजय राय राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता जो लड़ाई पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा। बनारस की धरती महादेव की धरती है। महादेव महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।

अजय राय ने अपने पहले कदम के बारे में बताते हुए कहा कि वे आम कार्यकर्ता और साधारण व्यक्ति हैं। हम सबसे पहले गाजीपुर शहीदों को नमन करने जा रहे हैं। शहीदों और बलिदानियों की धरती जहां हमारे वीरों को 1942 में झंडा फहराने पर गोलियों से भून दिया गया था उन्हें नमन करने जा रहा हूं। ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *