UP Roadways: होली के मद्देनजर रोडवेज ने कसी कमर, सात रूटों पर चार डिपो की 640 बसें लगाईं

[ad_1]

Roadways will operate 640 buses on seven routes on Holi in Bareilly

सेटेलाइट बस अड्डा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


होली के मद्देनजर रोडवेज ने कमर कस ली है। लोकल समेत सात रूटों पर शुक्रवार से एक अप्रैल तक बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 640 बसों का संचालन किया जाएगा। अगर किसी रूट पर बसों की किल्लत या ब्रेकडाउन की समस्या रहती है तो इसके लिए संबंधित डिपो के एआरएम और वर्कशॉप के फोरमैन समेत सीनियर फोरमैन जिम्मेदार होंगे। 10 दिन के लिए नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग सभी कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।

होली पर बड़ी संख्या में कामगारों की घर वापसी होती है। ट्रेनों पर पहले से दबाव बढ़ा हुआ है। जिन रूटों पर ट्रेनों की संख्या कम है, उन रूटों की जिम्मेदारी रोडवेज को संभालनी है। इसको देखते हुए बसों को रूट आवंटन और चालक-परिचालकों की ड्यूटी अभी से लगा दी गई है। 

चारों डिपो के वर्कशॉप के साथ रीजनल वर्कशॉप में भी शत प्रतिशत बसों को ऑनरोड करने के लिए काम चल रहा है। आरएम दीपक चौधरी ने बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभी डिपो के एआरएम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समय से ड्यूटी न आने वाले चालक-परिचालकों को नोटिस जारी करने के साथ पुलिस को भी सूचना दी जाए।

Budaun Case: घटना के वक्त मौजूद था जावेद, पूछताछ में बताया सच, साजिद को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

होली पर यात्रियों को आवागमन में समस्या न हो इसको लेकर चारो एआरएम और फोनमैन को चेताया गया है कि ब्रेकडाउन की स्थिति में ग्रुप फोरमैन से स्पष्टीकरण लिया जाए। ब्रेकडाउन की स्थिति में क्षेत्रीय मुख्यालय को तत्काल अवगत न कराने पर एआरएम को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *