UPPSC : एपीएस के 328 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, एक दशक बाद आई भर्ती, तीन चरणों की परीक्षा से होगा चयन

[ad_1]

Application started for recruitment to 328 posts of APS, recruitment came after a decade

UPPSC
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एक दशक के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 का विज्ञापन जारी कर दिया। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से एपीएस के 328 पदों पर चयन होना है।

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन से पूर्व अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा।

ओटीआर नंबर के बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं किए जा सकेंगे।इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2013 में एपीएस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसमें शॉर्टहैंड में आठ फीसदी तक की गलती पर छूट का प्रावधान किया गया था। हालांकि, बाद में इसी विवाद के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दी गई और अभ्यर्थियों से दोबारा आवेदन मांगे गए। इस बार जारी विज्ञापन में इस प्रावधान का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके मायने निकाले जा रहे हैं कि अब शॉर्टहैंड में गलती पर कोई छूट नहीं मिलेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *