UPPSC : स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू, महिला के 2069 और पुरुष के 171 पदों पर यूपीपीएससी करेगा भर्ती

[ad_1]

Application for staff nurse recruitment starts, UPPSC will recruit 2069 female and 171 male posts

यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट पर सोमवार को भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 पदों और स्टाफ नर्स (महिला) के 2069 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है।

विस्तृत विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन करने एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के विषय एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयु में छूट के संबंध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश आदि उपलब्ध हैं। आयोग के सचिव के अनुसार अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन देखने एवं अर्ह होने के बाद ही आवेदन करें।

चयन के लिए अभ्यर्थियों को एक जुलाई 2023 को 21 वर्ष की आयु अवश्य पूरी करनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। यानी अभ्यर्थियों की जन्म तिथि दो जुलाई 1983 से पूर्व और एक जुलाई 2002 के बाद की नहीं होनी चाहिए। दिव्यांगजन की अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी उनका जन्म दो जुलाई 1968 से पूर्व का नहीं होना चाहिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *