UPPSC ACF-RFO Result: यूपीपीएससी एसीएफ-आरएफओ भर्ती 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें चयन सूची

[ad_1]

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ख़बर सुनें

UPPSC ACF RFO 2021 Final Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने गुरुवार, 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश सहायक वन संरक्षक (ACF) और रेंज वन अधिकारी (RFO) भर्ती परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले मुख्य परीक्षा में कुल 49 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। जिन्हें साक्षात्कार के दौर के लिए बुलाया गया था। हालांकि, इनमें से सिर्फ 41 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 16 अभ्यर्थियों को एसीएफ/एफआरओ के पदों पर चयनित घोषित किया गया है। 

UPPSC ACF-RFO Result: 7984 उम्मीदवारों ने दी थी प्रीलिम्स

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से प्रयागराज में कुल 7984 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 03 से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान सहायक वन संरक्षक (ACF) के एक पद और रेंज वन अधिकारी (RFO) के 15 पद के लिए आयोजित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।  

 

UPPSC ACF-RFO Result: इनका हुआ चयन

एसीएफ के एक पद पर अनारक्षित श्रेणी के मुमताज अहमद का चयन हुआ है। वहीं, आएफओ के 15 पदों के रिजल्ट में अनारक्षित श्रेणी की स्नेह लता सिंह ने टॉप किया है। मेरिट में राम अवतार सिंह को दूसरा और प्रशांत सोनी को तीसरा स्थान मिला है। इनके साथ ही अल्पना पांडेय, उत्कर्ष त्रिपाठी, पीसी मिश्रा, अविनाश सिंह, दीपक मिश्रा, शशि कुमार, श्यामू, ओम राव, माधवी त्रिपाठी, कुलदीप सहाय पंकज, शुभम कुमार सिंह एवं सम्यक का चयन हुआ है।

 

UPPSC ACF/RFO Mains 2021 Result डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “वन / रेंज वन अधिकारी परीक्षा -2021 के सहायक संरक्षक के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची” पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपका परिणाम पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी लें।

विस्तार

UPPSC ACF RFO 2021 Final Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने गुरुवार, 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश सहायक वन संरक्षक (ACF) और रेंज वन अधिकारी (RFO) भर्ती परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले मुख्य परीक्षा में कुल 49 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। जिन्हें साक्षात्कार के दौर के लिए बुलाया गया था। हालांकि, इनमें से सिर्फ 41 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 16 अभ्यर्थियों को एसीएफ/एफआरओ के पदों पर चयनित घोषित किया गया है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *