UPPSC Main Exam: सीएमएम साबित हो रही सुपर 30, नौ अभ्यर्थियों ने उतीर्ण की मुख्य परीक्षा, इन्होंने पाई सफलता

[ad_1]

Nine candidates of Aligarh's CMM appeared for UPPSC main examination

मालवीय पुस्तकालय अलीगढ़
– फोटो : संवाद

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



अलीगढ़ के मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए पटना में संचालित सुपर-30 साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित मुख्य परीक्षा में सीएसएम के नौ अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा उतीर्ण कर साक्षात्कार में जगह बना ली है। 

यूपीपीएससी की मुख्य परीक्षा में सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के सचिन सिंह, कौशल अग्रवाल, शीतल कुमारी, विवेक शर्मा, संतोष कुमार, मनीष प्रताप, पीयूष वर्मा, चौतेन्द्र चौहान एवं प्रियंका उतीर्ण हुए हैं। महाराजगंज में एडीएम और सीएमएम के संस्थापक पंकज वर्मा ने 2016 में प्रशासनिक सेवाओं के लिए निर्धन छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देना आरंभ किया था। अब तक 300 से अधिक युवा सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न पदों पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

डॉ0 पंकज वर्मा ने विश्वास जताया है कि मुख्य परीक्षा को उतीर्ण करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार में सफल होकर अपने और अपने मां-बाप के सपनों को अवश्य ही साकार करेंगे। मालवीय पुस्तकालय के सचिव एचबी माथुर, सीएसएम संचालक राजवीर सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार सिंह, ऑपरेटर एम शर्मा, रिंकू सहयोगी, रवि ने हर्ष व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *