UPPSC PCS Final Result 2022: दो नौकरियां छोड़ बने थे BSA, अब संभालेंगे SDM की कुर्सी, कुमार गौरव ने लिखी सफलता की इबारत

[ad_1]

UPPSC PCS Exam Result 2022 Shahjahanpur BSA Kumar Gaurav Got 5th Rank News In Hindi

शाहजहांपुर के बीएसए कुमार गौरव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राज्य प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले शाहजहांपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कुमार गौरव ने सफलता की नई इबारत लिखी है। इस सफलता के पीछे उनकी लगन, धैर्य और मेहनत है, जिसे कभी टूटने नहीं दिया। 

कुमार गौरव बताते हैं कि जब उन्होंने पहली नौकरी ठुकराई थी, तो उन्हें एक बार लगने लगा था कि कहीं बेरोजगार न रह जाऊं। लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। इसके परिणाम सुखद रहे। उनकी उपलब्धि पर परिवार के साथ ही जिले के शिक्षकों ने खुशी जताई है।

अंबेडकरनगर जिले के गांव उमरी भवानी निवासी सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश द्विवेदी व गृहिणी शकुंतला देवी के बेटे कुमार गौरव की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद इंदईपुर इंटर कॉलेज से इंटरमीडियट पास करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *