UPPSC PCS Result 2022: देहरादून की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने टॉप 10 में बनाई जगह, बिना कोचिंग पाई चौथी रैंक

[ad_1]

UPPSC PCS 2022 result released, Uttarakhand Akanksha Gupta secure position in top 10

परिजनों के साथ आकांक्षा गुप्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2022 का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया। इसमें देहरादून की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने भी टॉप टेन सूची में जगह बनाते हुए चौथी रैंक हासिल की। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक आकांक्षा पिछले छह सालों से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। पांचवें प्रयास में उन्हें यूपीपीएससी में सफलता मिली।

UKPSC: पटवारी-लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी, 44 अभ्यर्थियों पर लगाया प्रतिबंध, सहायक लेखाकार परीक्षा टली

देहरादून के मोहल्ला मोहित नगर निवासी नरेंद्र गुप्ता टाइल्स के कारोबारी हैं। उनकी बेटी आकांक्षा बचपन से ही मेधावी रही। प्रारंभिक शिक्षा सेंट जूड स्कूल से करने के बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई डीआईटी यूनिवर्सिटी से की। बीटेक करने के बाद उन्हें इंफोसिस में नौकरी करने का अवसर मिला, लेकिन नौकरी करने के बजाए उन्होंने अपनी मां सपना गुप्ता का सपना पूरा करने का निश्चय किया। उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी शुरू की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *