[ad_1]

अनमोल राठौड़
– फोटो : एक्स
विस्तार
जेकेएएस 2022 के टॉपर अनमोल राठौड़ ने यूपीएससी 2023 परिणामों में सातवां रैंक हासिल किया है। इस बार के यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में जम्मू-कश्मीर के दस उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठित सूची में जगह पक्की की है।
अनमोल राठौड़ ने यूपीएससी परीक्षा में 07वीं रैंक हासिल की। उनके बाद अर्जुन गुप्ता ने 32वां रैंक, मनन भट ने 88वां रैंक और हरनीत सिंह सूदन ने 177वीं रैंक हासिल किया है।
मोहम्मद हरिस मीर को 345वां रैंक, मोहम्मद फरहान सेह को 369वां रैंक, अपराजिता आर्यन को 381वां रैंक, गुलाम माया दीन को 388वां रैंक मिला है। सुवन शर्मा को रैंक 412, सीरत बाजी को रैंक 516 और दिनेश कुमार को रैंक 1003 मिला है।
उपराज्यपाल बोले- आपकी सफलता प्रदेश के युवाओं को करेंगीं प्रेरित
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनमोल राठौड़ सहित सभी उम्मीदवारों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है। उपराज्यपाल ने कहा कि, अनमोल राठौड़ और जम्मू-कश्मीर के सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई-2023 उत्तीर्ण किया है। आपकी उल्लेखनीय उपलब्धियां जम्मू-कश्मीर के युवाओं को प्रेरित करेंगी। सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं।’
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को आधिकारिक वेबसाइटों – upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर सिविल सेवा 2023 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है।
इस साल, आदित्य श्रीवास्तव एआईआर 1 के साथ पहले स्थान पर रहे। उसके बाद अनिमेष प्रधान एआईआर 2 के साथ और डोनुरु अनन्या रेड्डी एआईआर 3 पर रहे। 1,016 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफलता हासिल की है।
Heartiest congratulations to Anmol Rathore (AIR:7) and all aspirants from J&K who have cleared UPSC CSE-2023. Your remarkable achievements will inspire youth of J&K. Best wishes to all the successful candidates.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) April 16, 2024
[ad_2]
Source link