[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
रोडवेज के संविदा कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। शासन द्वारा उनके पारिश्रमिक दर के भुगतान में वृद्धि कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब प्रति किलोमीटर 1.59 रुपये की जगह 1.75 रुपये का भुगतान होगा। यह वृद्धि तकरीबन 10 फीसदी की है। प्रयागराज रीजन की बात करें तो इसका लाभ यहां तकरीबन तीन हजार संविदा के चालकों एवं परिचालकों को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ , रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं अन्य संगठनों द्वारा परिवहन मंत्री से लगातार संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक दर बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में पिछले वर्ष 29 नवंबर को परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार के साथ यूनियन नेताओं की वार्ता हुई।
शुक्रवार छह जनवरी को प्रबंध निदेशक यूपी रोडवेज संजय कुमार द्वारा संविदा चालकों एवं परिचालकों के पारिश्रमिक दर पुनरीक्षित किए जाने का पत्र जारी कर दिया गया है। कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सत्य नारायण यादव ने बताया कि प्रदेश भर में तकरीबन 35 हजार संविदा कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
कहा कि सरकार तत्काल मृतक आश्रितों की नियमित नियुक्ति करने और निगम बोर्ड से स्वीकृत कर्मचारियों का 11 प्रतिशत डीए भी दिए जाने का आदेश जारी करे। यूनियन की यह भी मांग है कि शेष बकाया डीए को निगम बोर्ड में स्वीकृति के लिए भेजा जाए। इसकेे अलावा नई बसों की खरीद और रिक्त पड़े पदों पर भी नियमित भर्ती जल्द से जल्द शुरू हो। उधर, प्रयागराज के क्षेत्रीय अध्यक्ष दलसिंगार यादव और क्षेत्रीय मंत्री उमाशंकर मौर्य ने भी पारिश्रमिक दर में वृद्धि का स्वागत किया है।
[ad_2]
Source link